-
Advertisement

दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी- जिसके आगे हीरा -मोती फेल , कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
World’s Most Expensive Wood: क्या कभी आप ने ऐसी लकड़ी के बारे में सुना है जो हीरे और सोने से भी ज्यादा महंगी हो। अगर नहीं तो हम आप के बताते हैं कि इस लकड़ी के आगे हीरा -मोती बस फेल है और उसका नाम है अगरवुड। इसे वुड्स ऑफ द गॉड कहते हैं, क्योंकि ये बहुत दुर्लभ और खास है। अगरवुड एक्वीलेरिया पेड़ से मिलती है। इस लकड़ी को परफ्यूम, धूप और दवाइयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से ये और भी कीमती हो गई है।
एक किलो ऑड ऑयल की कीमत 25 लाख
अगरवुड की असली लकड़ी की कीमत 1 लाख डॉलर यानी करीब 73.5 लाख रुपये प्रति किलो है। इसका तेल, जिसे ऑड ऑयल कहते हैं, वो 25 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा में बिकता है। ये लकड़ी दक्षिण पूर्व एशिया, चीन, अरब, जापान और भारत के जंगलों में पाई जाती है। हमारे देश में ये लकड़ी असम में मिलती है और इस राज्य को अगरवुड कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है, क्योंकि वहां ये पेड़ ज्यादा मिलते हैं। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इसे दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी माना जाता है।
अगरवुड बनाने की प्रक्रिया
अगरवुड बनाने की प्रक्रिया बहुत जटिल है। एक्वीलेरिया पेड़ में छेद करके उसमें एक खास फंगस डाला जाता है। पेड़ इस फंगस को खतरा समझकर अपनी रक्षा के लिए डार्क ब्लैक रेजिन बनाता है। यही रेजिन धीरे-धीरे लकड़ी को अगरवुड में बदल देता है, इस प्रक्रिया में कई साल लगते हैं, और इसके बाद ही लकड़ी को निकाला जाता है, ये प्रक्रिया इसकी कीमत को और बढ़ा देती है।
अगरवुड के धूप की खुशबू है खास
अगरवुड से निकलने वाले रेजिन से ऑड ऑयल बनाया जाता है, जो परफ्यूम बनाने में इस्तेमाल होता है। मिडिल ईस्ट में इसकी लकड़ी को जलाकर मेहमानों का स्वागत करते हैं। इसकी खुशबू इतनी खास है कि इसे कपड़ों और परफ्यूम में भी डाला जाता है। कोरिया में इसे औषधीय शराब बनाने में इस्तेमाल करते हैं, और अरब में इत्र के लिए। अगरवुड की खुशबू की कोई बराबरी नहीं है। इसे जलाने पर मीठी-मीठी खुशबू फैलती है, जो एक कमरे को 4-5 घंटे तक महकाए रखती है। अगरवुड के धूप की खुशबू इतनी खास होती है कि दुनिया का कोई सेंट इसके सामने टिक नहीं सकता। इसकी खुशबू की वजह से ही इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है।
पंकज शर्मा