- Advertisement -
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में रविवार को सांसद स्टार खेल महाकुंभ (Sansad Star Khel Mahakumbh) के तहत कुश्ती के मुकाबले खेले गए। यह मुकाबले राजकीय महाविद्यालय के खेल परिसर में हुए। जिसमें राजकीय डिग्री कॉलेज (Government Degree College) के कैंपस में सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित कुश्ती में पहलवानों (wrestling competition) ने कई तरह के दांव-पेंच दिखाए।
इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि खूब सिंह ठाकुर और विशिष्ट अतिथि साईं के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज आबादी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग कैटेगेरी में लड़के और लड़कियों के कुश्ती मुकाबले हुए।लड़कों के कुश्ती मुकाबले में 41 किलोग्राम भार वर्ग में केशव राणा प्रथम रहे। जबकि सौम्य दूसरे स्थान पर रहे।
wrestling
वहीं 61 किलोग्राम भारवर्ग में योगेश पहले जबकि अक्षय दूसरे स्थान पर रहे। संजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। 74 किलो भार वर्ग में पहले स्थान पर रजिंद्र, दूसरे स्थान पर अभिनव और तीसरे स्थान पर शिवा शर्मा रहे। 74 प्लस में पहले स्थान पर दीपक, दूसरे स्थान पर रोहित और तीसरे स्थान पर मोहम्मद शहजाद रहे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में सभ्य प्रथम स्थान पर रहे।
wrestling
इसी तरह से लड़कियों में 39 किलोग्राम में पहले स्थान पर अंकिता और दूसरे स्थान पर कृतिका सोनी रही। 53 केजी में पहले स्थान पर श्रेया, दूसरे स्थान पर अर्पिता शर्मा और तीसरे स्थान पर रुचिका रहीं। सीनियर वूमेन ओपन में पहले स्थान पर नैनी ठाकुर रहीं। दूसरे पर दीक्षा और तीसरे पर प्रियंका। 65 किलोग्राम में पहले स्थान पर रितिका, दूसरे स्थान पर अनीता और तीसरे स्थान पर आकांक्षा कुमारी। वहीं, 54 किलोग्राम अंडर-15 की विजेता अर्षिता रहीं। इस दौरान कोचिंग स्टाफ में जॉनी चौधरी, योगराज, लकी चंदेल, बलबीर सिंह, सोनू व रिंकू रहे। आयोजन कमेटी अभयवीर सिंह लवली, अनुपम लखन पाल, जग सिंह, विकास शर्मा, रजत भारतीय भी मौजूद रहे।
- Advertisement -