- Advertisement -
नई दिल्ली। चीन की इलेक्ट्रॉनिक कपंनी Xiaomi ने नए साल की शुरुआत में ही अपने टीवी की कीमतें घटा दी हैं इन कीमतों के घटने के पीछे कारण सरकार का टीवी के मूल्यों में जीएसटी दरों का घटना है। कंपनी ने टीवी के दामों में 28% से 8% तक कटौती की है। इन टीवी को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट mi.com से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Nokia लॉन्च करेगा दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
हालांकि कपंनी का किसी भी हार्डवेयर प्रोडक्ट्स पर सिर्फ 5% मार्जिन लेती है। इससे ज्यादा मार्जिन होने पर वह कस्टमर्स को बापस कर देते हैं।
Mi LED Smart TV 4A 32 इंच के टीवी पर आप को 1500 की छूट मिल रही है। इसके बाद अब इस टीवी को 12,499 रुपए में खरीद सकते हैं।
Mi LED TV 4C Pro 32 इंच के इस टीवी की असल कीमत 15,499 रुपए है। हालांकि नए दाम के अनुसार अब आप इसको 2000 कमी छूट के साथ 13,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
Mi LED TV 4A Pro के 49 इंच के मॉडल पर आपको 1000 की छूट मिल रही है। इस छूट के साथ अब आप इस टीवी को महज 30,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
- Advertisement -