-
Advertisement
महंगे हो गए Redmi, Mi के सारे स्मार्टफोन, जानें क्या है कारण
Last Updated on April 3, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। देश भर में चल रहे लॉक डाउन (LockDown) के बीच मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने यह फैसला जीएसटी रेट के कारण लिया है। दरअसल, 1 अप्रैल से जीएसटी कई नई दरें शुरू हुईं हैं। अब स्मार्टफोन पर 12% की जगह 18% की दर से टैक्स लगेगा, जिससे ग्राहकों को मोबाइल फ़ोन खरीदने के लिए पहले से ज्यादा रुपए देने होंगे।
यह भी पढ़ें: Corona इन India: दिल्ली में 293 केस, 182 थे मरकज का हिस्सा; देश में 68 की गई जान
ट्विटर पर कई लोगों का दावा है कि शियोमी के रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत में 1000 की बढ़ोतरी हुई है, वहीं पोको X2 को लेकर लोगों का कहना है कि इसकी कीमत भी पहले से 1 हज़ार रुपए ज़्यादा दिखाई दे रही है। अब जल्द रियलमी, वीवो जैसे बाकी ब्रैंड्स भी नई कीमत की घोषणा करेंगे। मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट कर ओप्पो के कुछ मॉडल की नई कीमत की लिस्ट जारी की है। इसमें Oppo A1k एंट्री लेवल स्मार्टफोन का नया मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) 7,990 रुपए बताया गया है, जो पहले 7,490 रुपए था। इसी तरह Oppo A5s 2 GB वेरिएंट की कीमत अब 8,990 हो गई है, जो कि पहले 8,490 रुपए का था। स्मार्टफोन की नई कीमतें जल्द ही कंपनी की ऑफिसियल वेब साइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।