- Advertisement -
नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने चीन में Redmi 6 सीरीज़ के तीन नए बजट स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। Redmi 6 सीरीज़ में कंपनी के तीन स्मार्टफोन्स Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro आते हैं। Redmi 6 पिछले बजट स्मार्टफोन Redmi 5 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इसमें दो रियर कैमरे और ड्यूल वीओएलटीई सपॉर्ट जैसे अपग्रेड किए गए हैं। हम आपको बताते हैं इस स्मार्टफोन की क्या खासियत है और यह Redmi 5 से किस तरह अलग है।
Redmi 6 और Redmi 5 की डिज़ाइन में सबसे बड़ा फर्क रियर पैनल का है। Redmi 5 में जहां सिंगल रियर मॉड्यूल दिया गया था, वहीं Redmi 6 में दो रियर सेंसर हैं। नए Redmi स्मार्टफोन में दोनों कैमरा सेंसर हॉरिज़ॉन्टल डिज़ाइन के साथ आते हैं। नए Redmi 6 में स्पीकर ग्रिल रियर पैनल पर है जबकि Redmi 5 में स्पीकर ग्रिल निचले किनारे पर थी। Redmi 6 के बैक पैनल पर बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। Redmi 5 में 5.7 इंच एचडी+ लंबी डिस्प्ले दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं Redmi 6 में भी Redmi 5 जैसी ही डिस्प्ले है हालांकि Redmi 6 में स्क्रीन का साइज़ छोटा कर दिया गया है। Redmi 6 में 5.45 इंच एचडी+ (1440 x 720 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है और पिक्सल डेनसिटी भी पहले से ज्यादा है।
Redmi 5 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Redmi 6 में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट मौज़ूद है। Redmi 5 को 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया था।जबकि Redmi 6 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में आता है। Redmi 6 हैंडसेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं Redmi 5 में 128 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपॉर्ट मिलता है। Redmi 5 अभी भी नूगा ओएस पर बेस्ड कंपनी के कस्टम मीयूआई स्किन पर चलता है जबकि नया Redmi 6 ऐंड्रॉयड ओरियो बेस्ड मीयूआई 9 कस्टम रॉम पर चलता है। नए Redmi फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
Xiaomi ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi 6 में पिछले Redmi 5 की तुलना में एक अतिरिक्त लेंस दिया गया है। Redmi 6 में अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश सपॉर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। जबकि पुराने Redmi 5 में पीडीएएफ, एचडीआर मोड और एलईडी मॉड्यूल के साथ 12 मेगापिक्सल रियर सेंसर है। Redmi 6 और Redmi 5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi 6 के फ्रंट कैमरे में बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड दिया गया है।
Redmi 5 की तुलना में नया Redmi 6 कम क्षमता वाली बैटरी के साथ आता है। Redmi 6 में 3000mAh बैटरी जबकि Redmi 5 में 3300mAh बैटरी दी गई है। दोनों फोन्स में चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। Redmi 6 के 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये जबकि 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में जानकारी दी थी कि ये कीमत शुरुआती दो महीनों के लिए है और बाद में कीमतें बढ़ सकती हैं। Redmi 6 के लिए पहली सेल 10 सितंबर, सोमवार को आयोजित होगी।–
- Advertisement -