-
Advertisement
Mi 10 के साथ आपके TV लिए भी कुछ खास लाने की तैयारी में शाओमी
Last Updated on May 7, 2020 by
नई दिल्ली। भारत में सर्वाधिकब्रिकी करने वाली कंपनी शाओमी 8 मई को देश में अपना नया स्मार्टफोन Mi 10 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की तरफ से ये कन्फर्म हो चुकी है। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने संकेत दिया कि कंपनी इसी दिन अपने पहले ट्रूली वायरलेस हेडफोन्स भी ला सकती है। अब जैन ने 8 मई को ही लॉन्च होने वाले एक खास प्रोडक्ट के बारे में ट्वीट किया है। शाओमी का यह खास प्रोडक्ट किसी भी टेलिविजन को स्मार्ट TV बना देगा। जैन ने ट्वीट किया है, ‘Mi TV के साथ हमने भारत में स्मार्ट टीवी की ग्रोथ को रफ्तार दी। अब हर फीचर टेलिविजन को स्मार्ट TV में बदलने का वक्त है।’
यह भी पढ़ें: Yes Bank की स्थिति में सुधार, 1000 फीसदी बढ़ा शेयर का भाव
मनु कुमार जैन के ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाओमी भारत में अपना Mi Box एंड्रॉयड टीवी सेट-टॉप बॉक्स लॉन्च करने की तैयारी में है। दुनिया भर में शाओमी के पोर्टफोलियो में 2 ऐसे प्रोडक्ट हैं। ये प्रोडक्ट Mi Box S और Mi Box 4SE हैं। Mi बॉक्स S साल 2018 में 59.99 डॉलर (करीब 4,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ था। वहीं, Mi Box 4SE सेट-टॉप बॉक्स 189 युआन (करीब 1,900 रुपये) के प्राइस पर लॉन्च हुआ था। Mi Box S अपेक्षाकृत नया मॉडल है, ऐसे में कंपनी इसे भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी के लिए यह एक नई कैटिगरी है, ऐसे में कंपनी कोई अलग प्रोडक्ट भी ला सकती है।
Mi fans, we're launching another amazing #IoT product with #Mi10 on May 8!
With #MiTV 📺, we fuelled the growth of Smart TVs in India. Now it's time to turn every feature TV into a #SmartTV! 🤘
RT 🔁 & tag friends who need to turn their TVs into smart TV.#Xiaomi ❤️ @MiTVIndia pic.twitter.com/eUY8qn0MCS
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) May 6, 2020
Mi बॉक्स S सेट-टॉप बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 Oreo बेस्ड एंड्रॉयड TV से पावर्ड है। यह 60fps पर HDR क्वॉलिटी के साथ 4K रेजॉलूशन को सपॉर्ट करता है। यह सेट-टॉप बॉक्स क्वॉड-कोर 64-बिट कॉर्टेक्स A53 CPU से पावर्ड है। इसमें 2जीबी की रैम और 8जीबी का eMMC स्टोरेज दिया गया है। यह डिवाइस बिल्ट-इन क्रोमकॉस्ट सपॉर्ट के साथ आता है। अगर Mi Box 4SE के स्पेसिफिकेशंस की बात करें यह फुल HD स्ट्रीमिंग को सपॉर्ट करता है। इसमें स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। यह क्वॉड-कोर चिपसेट से पावर्ड है। इसमें 1जीबी की रैम और 4जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। यह DTH कनेक्शन, थर्ड पार्टी ऐप्स और वॉइस कमांड्स के सपॉर्ट के साथ आते हैं।