-
Advertisement
20 दिन चलती है Xiaomi के इस स्मार्टफोन की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
नई दिल्ली। शाओमी रेडमी ने 10 जून को एक सेल का आयोजन किया है। इस सेल में शाओमी के Redmi Note 9 Pro Max को भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप बेहतर बैटरी वाले किसी स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह फोन आपके लिए बेहतर साबित होगा। क्योंकि इस फोन की बैटरी 20 दिन तक चलती है। इस फोन को मार्च 2020 में 14,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस फोन के लिए आपको 16,499 रुपए चुकाने होंगे। जानें आपको इस फोन में आपको कौन से कमाल के फीचर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: हिमाचल में Corona संक्रमित छठीं मौत, Sujanpur की महिला ने शिमला में तोड़ा दम
- बात करें Redmi Note 9 Pro Max में दिए जाने वाले कैमरा की तो इसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। शियोमी इस फ्लैश सेल में कई तरह के ऑफर भी उपलब्ध करा रही है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपए, 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपए, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 है। सेल में ग्राहकों को एयरटेल की तरफ से अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।
- रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स फीचर्स : फीचर्स की बात करें तो नए रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में फ्रंट और बैक पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। ये स्मार्टफोन ऑरा बैलेंस डिजाइन से लैस है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है। ग्राहक इस फोन को ब्लू, वाइट और ब्लैक तीन कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं।
- फोन में 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा : रेडमी नोट 9 Pro Max में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- पावर के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 20.5 दिन स्टैंडबाई मोड, 210 घंटे( म्युज़िक+हेडसेट), 29 घंटे VoLTE कॉलिंग और 11 घंटे PUBG Mobile का बैकअप देती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
Tags
