- Advertisement -
नई दिल्ली। अगर आप कोई नई बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो अगर आपको थोड़े दिन बाद एक बढ़िया ऑप्शन मिल सकता है। खबर है कि जल्दी ही Yamaha XSR 155 भारत में लॉन्च हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस बाइक को भारत में दिसंबर महीने तक लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि वो प्रीमियम ब्रांड के रूप में खुद को पेश करेगी और भारत में और प्रीमियम बाइक्स लेकर आएगी। कंपनी की MT-15 और R15 V3 को भारत में अच्छी मार्किट मिली है ऐसे में कंपनी XSR 155 को लॉन्च करने का सोच रही है।
खबर है कि XSR में ज्यादातर चीजें R15 V3 से ली जाएंगी, ताकि इस बाइक का प्राइस कॉम्पिटिटिव रखा जा सके। साउथ-एशियन मार्केट में XSR 155 की कीमत R15 V3 और MT-15 से कम है। ऐसे में भारत में भी इसकी कीमत तकरीबन 1.30 लाख रुपए के करीब रखी जा सकती है। इस बाइक में 155cc का लिक्विड-कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिल सकता है, जो कि 19.2bhp की पावर और 14.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन R15 V3 और MT-15 में भी आता है। इसके अलावा XSR 155 में 17 इंच अलॉय व्हील्स, डुअल-चैनल एबीएस एंड स्लिप और असिस्ट क्लच सिस्टम भी मिल सकता है।
- Advertisement -