-
Advertisement

धरती पर मौजूद है यमराज का दरबार, यहां लगती है धर्मराज की कचहरी
Yamraj Temple: नेशनल डेस्क। हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं की भूमि कहा जाता है। यहां हजारों की संख्या में भगवान के मंदिर हैं। देवभूमि के कई मंदिर रहस्यों से भरे पड़े हैं। जिनके बारे में कुछ लोग तो जानते भी नहीं। इन्हीं में से यमराज का मंदिर (Yamraj Temple) भी एक है, जोकि हिमाचल की धरती पर मौजूद है। जिला चंबा के भरमौर (Bharmour) के चौरासी परिसर में दुनिया का इकलौता धर्मराज का मंदिर मौजूद है। माना जाता है कि यहां पर धर्मराज की कचहरी लगती है और मृत्यों के बाद व्यक्ति के कर्मों का पूरा हिसाब होता है। मणिमहेश यात्रा के दौरान कई श्रद्धालु यहां दर्शनों के लिए आते हैं।
ऊंचे पहाड़ों के बीच स्थित धर्मराज का यह खास मंदिर कब और किसने बनवाया इसके बारे में स्पष्ट जानकारी तो कोई नहीं जानता है। लेकिन, इतिहास के अनुसार, छठी शताब्दी में चंबा के राजा (King of Chamba) ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। यह मंदिर देखने में एक घर की तरह दिखता है। धर्मराज के मंदिर के ठीक सामने चित्रगुप्त का आसन बनाया गया है। यहां एक गुप्त यंत्र भी स्थापित है। बताया जाता है कि इसी गुप्त यंत्र से धर्मराज सगके जीवन का हिसाब लेते हैं। साथ ही यमराज के दरबार के साथ ही ढाई सीढ़ियां लगी हैं जिन्हें स्वर्ग के दरवाजे के रूप में देखा जाता है। बता दें, इस मंदिर में चार द्वार हैं, जो तांबा, लोहा, सोना और चांदी के बने हैं।