-
Advertisement
Indian Army में अधिकारी बनी पहाड़ की बेटी, जानें कैसा रहा यहां तक का सफर
Last Updated on March 8, 2020 by Deepak
देहरादून। उत्तराखंड (Uttrakhand)के पौड़ी की निवासी याशिका इंडियन आर्मी (Indian Army)में बड़ी अधिकारी बनी हैं। याशिका ने ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई से पास आउट होने के बाद सेना ज्वाइन की है। उन्होंने दून के सीजेएम (CJM)से 12वीं की उसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में ग्रेजुएशन किया है। जाने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट (Leftinent)बनने तक का उनका सफर कैसा रहा।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की मंगेतर ने बिकनी में शेयर की Photos, बोल्ड लुक वायरल
पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली याशिका नयाल के माता-पिता ने उसके कंधे पर सितारे सजाए। याशिका ने सीडीएस क्वालिफाई कर सेना में जगह बनाई। उन्होंने ओटीए चेन्नई में एक साल की कड़ी ट्रेनिंग कर लेफ्टिनेंट बनने तक का सफर तय किया है। याशिका के पिता योगेंद्र सिंह नयाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत हैं। परिवार ने बताया कि वह बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखती थी। इसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की है।