-
Advertisement
Yashwant Thakur | Apples | Fine Rs 1 lakh |
Last Updated on September 6, 2023 by sintu kumar
शिमला। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बीते जुलाई माह में सेब को नाले में बहाने वाले रोहड़ू क्षेत्र के बागवान यशवंत ठाकुर पर एक लाख जुर्माना लगाया है। हालांकि बागवान यशवंत ठाकुर को इस बारे भेजे नोटिस में बोर्ड ने एक लाख की रकम को जुर्माना ना बताते हुए पर्यावरण को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करार दिया है। नोटिस में बोर्ड ने एनजीटी के 2013 के आदेशों के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण कानून का हवाला भी दिया है। साथ ही बागवान यशवंत ठाकुर को जुर्माने की रकम 15 दिनों में बोर्ड के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में जमा करने को कहा है। ऐसा paradormirmejor.org ना करने की स्थिति में यशवंत ठाकुर के खिलाफ बोर्ड पर्यावरण संरक्षण कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करेगी।