-
Advertisement
Monsoon ने दी Kerala के तट पर दस्तक: बारिश के बीच राज्य के 9 जिलों में येलो अलर्ट
Last Updated on June 1, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने घोषणा की है कि मानसून केरल पहुंच चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) ने सोमवार को केरल (Kerala) में दस्तक दी। के साथ ही चार महीने का लंबा बारिश वाला मौसम शुरू हो गया। इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि आज केरल में मानसून का आगमन हुआ। कम दवाब के क्षेत्र की वजह से बने अवसाद के कारण 3-4 तारीख के बीच दादरा नगर हवेली, नॉर्थ कोंकण, नॉर्थ मध्य महाराष्ट्र, दमन दीव में भारी बारिश होगी। यहां लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी। सोमवार सुबह से केरल के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें: पत्थर दिल मां-बाप AIIMS में छोड़ गए 9 महीने के मासूम का शव, Corona से हुई थी मौत
जल्द ही मानसून देश के दूसरे राज्यों में भी पहुंच जाएगा
केरल में भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने नौ जिलों- तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर के लिए येलो अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग द्वारा बताया गया है कि जल्द ही मानसून देश के दूसरे राज्यों में भी पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने शनिवार को इसे मानसून से पहले होने वाली बारिश बताया था। जबकि मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने दावा किया था कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग ने स्काईमेट के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि फिलहाल परिस्थितियां ऐसी घोषणा करने के अनुकूल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: एक हफ्ते के लिए सील रहेंगे Delhi के बॉर्डर, बाजार में सभी Shops रहेंगी खुली
देश के पश्चिम तट पर अरब सागर में उठ रहा है चक्रवाती तूफान
इस सब के बीच देश के पश्चिम तट पर अरब सागर में चक्रवाती तूफान उठ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार 31 मई को पुष्टि की है कि अरब सागर और लक्ष्यद्वीप के बीच बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तेजी ला सकता है। ‘निसर्ग’ नाम के इस समुद्री तूफान के अगले सप्ताह महाराष्ट्र और गुजरात की तटीय सीमा से टकराने की संभावना है। इससे मुम्बई के अत्याधिक प्रभावित होने की आशंका है। चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा, ‘इस तूफान के दो जून सुबह उत्तर की ओर बढ़ने की आशंका है और फिर यह उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ेगा और तीन जून शाम या रात को हरिहरेश्वर (रायगढ़, महाराष्ट्र) और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों को पार करेगा।’