-
Advertisement
Yes Bank के फाउंडर राणा कपूर ने 2 करोड़ में खरीदी थी प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स, BJP ने घेरा
Last Updated on March 8, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। नगदी संकट से जूझते यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर (Yes Bank founder Rana Kapoor) को 11 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई की विशेष अवकाश अदालत ने कपूर को तीन दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजने के आदेश दिए। ईडी ने उन्हें रविवार को तड़के 3 बजे उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राणा कपूर के बीच एक कनेक्शन सामने आया है। जिसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ हमलावर रुख इख्तियार कर लिया है। राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) की पेंटिंग्स राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदी थी।
यह भी पढ़ें: Pakistan को खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार, हवाला के जरिए मिले थे पैसे
Every financial crime in India has deep link with the Gandhis.
Mallya used to send flight upgrade tickets to Sonia Gandhi. Had access to MMS and PC. Is absconding.
Rahul inaugurated Nirav Modi’s bridal jewellery collection, he defaulted.
Rana bought Priyanka Vadra’s paintings… pic.twitter.com/qdN3hjnTWG— Amit Malviya (@amitmalviya) March 8, 2020
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इस मामले की जांच में जुटा है। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी और राणा कपूर के बीच हुए सौदे को स्वीकार किया है। हालांकि, पार्टी इसे दोनों के बीच ‘लिंक’ मानने से इनकार कर रही है। पार्टी नेता राशिद अल्वी ने कहा, ‘इससे क्या होगा। अगर प्रियंका गांधी ने कोई चीज बेची है और किसी ने खरीदी है, खरीदार को देखा नहीं जाता। जो पैसे देता है वह खरीद लेता है। अगर मोदी जी चाहते तो मोदी जी खरीद लेते। तो क्या आप यह आरोप लगाते कि सारी सरकार प्रियंका गांधी जी चला रही हैं, मोदी जी के जरिए, चूंकि उन्होंने पेटिंग खरीदी है।’ वहीं इस मसले पर बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘भारत में हर वित्तीय अपराध गांधीज से जुड़ा होता है। माल्या सोनिया गांधी के फ्लाइट टिकट अपग्रेड करता था। MMS (मनमोहन सिंह) और PC (पी चिदंबरम) तक पहुंच थी, अब भगोड़ा है। राहुल ने नीरव मोदी के जूलरी कलेक्शन का उद्घाटन किया, उसने डिफॉल्ट किया। राणा ने प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स खरीदी।’