- Advertisement -
Yoga Guru: मुंबई। योग के बहाने महिलाओं से छेड़खानी और शारीरिक संबंध की मांग करने वाले एक योग गुरु का मामला सामने आया है। मुंबई में अपनी एकेडमी चलाने वाले योग गुरु पर कई महिलाओं ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला के अनुसार, योगी मोक्ष दिलाने के बहाने शारीरिक संबंध की बात करता था। पुलिस ने आरोपी योगी को गिरफ्तार किया है, हालांकि अभी वह जमानत पर छूट गया है।
जानकारी के अनुसार,आरोपी योग गुरु शिवराम राउत स्थित एक स्कूल में शिओम तीर्थ के नाम से योग एकेडमी चलाता है। पीड़ित महिला के अनुसार नवंबर 2016 से योग करने के बहाने योगी पीड़िता के साथ छेड़खानी करता था और मोक्ष दिलाने के लिए शारीरिक संबंध की बात भी करता था। महिला के विरोध करने पर भी योगी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिला ने सारी बात अपने पति को बताई। पति ने पीड़िता के साथ जाकर इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवार्इ। पुलिस ने आरोपी योग गुरु के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, इसके अलावा 5 अन्य महिलओं ने भी छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आरोपी गुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि बाद में आरोपी योगी को 15000 रुपये की जमानत पर छोड़ दिया गया।
- Advertisement -