- Advertisement -
अयोध्या। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यानाथ (Yogi Adityanath) ने आज अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास (Mahant Nritya Gopaldas) के 81वें जन्मोत्सव समारोह के दौरान भगवान राम (Lord Ram) की मूर्ति (Statue) का अनावरण किया। यह समारोह 14 जून तक चलेगा। इसके बाद 15 जून को एक धर्म संसद (Religion Parliament) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राम मंदिर को लेकर रणनीति (Strategy) तय की जाएगी।
लोकसभा चुनाव में यूपी में बड़ी जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या शोध संस्थान में 7 फीट ऊंची राम की प्रतिमा का अनावरण (Unveiling) किया। भगवान राम की यह काष्ठ प्रतिमा कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम (Kaveri Karnataka State Arts and Craft Emporium) से करीब 35 लाख रुपए में खरीदी गई है, जो राम नगरी की शोभा बढ़ाएगी। कन्नड़ (Kannad) शैली में बनी यह प्रतिमा भगवान राम के कोदंड स्वरूप को दर्शाएगी। इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है। फिलहाल प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल (Temperory Place) पर कराया गया है। बाद में लाइब्रेरी में स्थाई प्लेटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा।
- Advertisement -