-
Advertisement
सोना असली-नकली खुद ऐसे लगाएं पता
Last Updated on April 5, 2021 by
सोना इस साल अब तक 5,2,83 (तिरासी) रूपए सस्ता हो चुका है। अगर ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो ये 11,2,07 रूपए तक सस्ता हो चुका है। शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है, सोने की कम होती कीमतें देखकर लोग उस तरफ लपक रहे हैं। सस्ता सोना देखकर जल्दबाजी में कहीं आप नकली चीज उठाकर घर ना ले आएं, हम यही कुछ आपको यहां बताने और समझाने का प्रयास करने जा रहे हैं। इसके लिए हम आपको पांच तरीके बताएंगे, जिससे आप घर पर ही असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं।
बाकी कुछ हो ना हो लेकिन गोल्ड ज्वैलरी खरीदते वक्त सबसे पहले उस पर हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सर्टिफिकेशन से किसी को भी सोने की शुद्वता का पता चल जाएगा। ये सर्टिफिकेशन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की तरफ से जारी किया जाता है। ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क के गहने भी बेचते हैं, जिनके असली या नकली होने का पता तो आपको खुद लगाना होगा।
आप घर पर सोने के असली या नकली होने का पता लगाने के लिए एक बाल्टी में थोड़ा पानी लीजिए और फिर अपने सोने से बने गहनों को पानी में डाल दीजिए। अगर आपके गहने डूब गए तो समझिए वह फलोटिंग टेस्ट में भी पास हो गए, लेकिन वह तैरने लगे तो समझ लीजिए कि दुकान वाले ने आपको असली बोलकर नकली बेच दिया है।