-
Advertisement
शादी से पहले की जाने वाली इन अजीब रस्मों को पढ़ आप रहे जाएंगे दंग
Last Updated on July 28, 2022 by sintu kumar
शादी हर इंसान के लिए एक बहुत खास दिन होता है। इंसान अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बहुत पैसे खर्च करता है। यह एक ऐसा बंधन है जिसमें दोनों एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते है। दुनिया के हर हिस्से में शादी की अलग – अलग परंपरा और रस्में होती है। दुनिया में कुछ हिस्सों में इतनी अजीबोग़रीबो रस्में होती है जिनके बारे में विश्वास करना बहुत मुश्किल होता है। आइए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से शादी से पहले की जाने वाली अजीब रस्मों के बारे में जानते है।
यह भी पढ़ें- टेंशन और स्ट्रेस है…इन जगहों पर घूमने से आपका दिल और दिमाग हो जाएगा फ्रेश
साउथ अमेरिका में शादी से पहले एक ऐसी अजीब रस्म करते है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां शादी से पहले लड़कियां पुरुषों की मर्दानगी देखने के लिए उनको शराब पिलाकर कुछ समय के बाद 120 वोल्ट बिजली का झटका देती है अगर वो पुरुष झटके को सहन कर लेता है तो उसको मर्द माना जाता है और शादी कर दी जाती है।
चीन की युगुर जाति में शादी की एक अलग ही रस्म है, जिसमें दूल्हा दुल्हन को 3 बार तीर कमान से तीर मारता है और अंत में अपने हाथ से तीर तोड़ देता है, ये जताने के लिए कि आज के बाद दूल्हा दुल्हन आपस में कभी नहीं लड़ेंगे।
कोरिया में स्कॉटलैंड के विपरीत दूल्हे की सहन शक्ति परखने के लिए उसके पैरों को बांधकर पीटा जाता है। जितनी देर तक दूल्हा मार सहता है वो उसका पत्नी के साथ मिलन का समय माना जाता है।
फ्रांस में दूल्हा दुल्हन को शादी से पहले टॉयलेट वाले कटोरे में शादी का बचा हुआ अवशिष्ट पीना होता हैय़ ये सब मेहमानों के सामने करना होता है और खास बात ये है कि सभी मेहमान जोड़े का जमकर मजाक उडाते हैं।
आप सभी ने शादी से पहले बैचलर या कॉकटेल पार्टी के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन स्कॉटलैंड में शादी से के रात पहले का नजारा ही कुछ और होता है। दुल्हन को शादी से एक दिन पहले उसके दोस्तों द्वारा अगवा कर लिया जाता है जिसके बाद वह उसके ऊपर खराब खाना, सड़ी गली चीजें, तारकोल, अंडे और अन्य गंदी चीजें डालते है। फिर उसे पेड़ से बांध कर शराब पिलाई जाती है। ऐसा दुल्हन की सहन शक्ति को परखने के लिए किया जाता है।
जर्मनी में एक रस्म है जिसमें शादी में आए लोग गिफ्ट के तौर पर चीनी मिट्टी के बर्तन लेके आते हैं और उन्हें समारोह के बीच में तोड़ देते हैं। बाद में शादीशुदा जोड़े को मिल कर पूरे कचरे को साफ करना होता है।
सपार्टा में दुल्हन को शादी के दिन अपना सिर मुंडा कर दूल्हे कि तरह और दूल्हे को दुल्हन की तरह सजना होता है।