-
Advertisement
मछली खाने नहीं सिर्फ देखने भर से आपको मिलेंगे ये लाभ
Last Updated on February 9, 2020 by
मांसाहारी लोग जानते हैं कि मछली खाने के कितने फायदे होते हैं लेकिन मछली (Fish) सिर्फ खाने से नहीं और भी कई तरीकों से इंसानों को फायदे पहुंचाती है। हिंदू धर्म में मछली को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। कार्तिक महीने में बहुत से लोग मछली खाना बंद कर देते हैं। मछली में ऐसे कई गुण (Properties) पाए जाते हैं जिनसे शरीर के अलावा आपकी किस्मत और आर्थिक विषयों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हम इन्ही प्रभावों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं …
कुछ समय तक मछलियों को लगातार देखते रहने से व्यक्ति ध्यान की मुद्रा में चला जाता है जिससे मन को शांति मिलती है। वहीं, मछलियों के मूवमेंट्स (Movements) देखते रहने से रिलेक्सेशन भी होता है। मछलियों को देखते रहने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इससे आंखों की मसल्स स्ट्रांग होती है। यूं तो सभी मछलियों को देखने से ऐसा संभव है लेकिन टिम सॉल बॉर्क, फ्लावर हॉन और फाइटर फिश को विशेष तरजीह दी जाती है।
साउथ में मछुआरे मछली मारने के लिए जाते वक्त फ्लावर हॉन को अपने साथ ले जाते हैं। उनकी मान्यता के मुताबिक यह समृद्धि लाती है। वहीं, गोल्डन फिश के लिए कहा जाता है कि यह पॉजीटिव वाइब्स जेनरेट करती है।
यदि आपकी कुंडली में दोष हो तो मछली पालनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मछली पालने से आपके जीवन में जो भी ग्रह दोष या फिर कुंडली दोष होता है वह धीरे-धीरे दूर होने लगता है। अगर किसी कारणवश से आप इन्हें पाल नहीं सकते हैं तो इन्हें दाना डालें या फिर आटे की गोलियां खिलाएं, यह आपके लिए शुभ होगा और आपकी ग्रह-बाधा को भी दूर करेगा।