-
Advertisement
आग की चपेट में आने से झुलसे युवक ने PGI में तोड़ा दम
Last Updated on March 3, 2020 by Deepak
ऊना। उपमंडल के चौकी मन्यार में कूड़ा जलाते समय आग (Fire) की चपेट में आए युवक ने पीजीआई (PGI) में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक युवक की पहचान चौकी मन्यार निवासी 18 वर्षीय भूपेश कुमार के रूप में की गई है। करीब पांच माह पूर्व अक्टूबर 2019 में भूपेश कुमार घर के बाहर कूड़ा जलाते समय आग की चपेट में आने के कारण बुरी तरह झुलस गया था। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: नर कंकाल मिलने के बाद खौफ में Missing कृष्ण के परिजन, DSP से मिलने पहुंचे लाहड़ू
मिली जानकारी के मुताबिक भूपेश कुमार अक्टूबर 2019 में घर में साफ-सफाई करने के बाद कूड़ा जला रहा था। इसी दौरान वह भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे लेकर फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से अभी तक करीब पांच माह से उसका उपचार पीजीआई से ही चल रहा था।
इसी बीच उसे पीजीआई से डिस्चार्ज करते हुए घर भी भेज दिया गया था। इसी दौरान करीब चार से पांच दिन पूर्व भूपेश की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके चलते उसे फिर से पीजीआई में एडमिट करवाया गया था। लेकिन वहां रविवार को उपचार के दौरान भूपेश की मौत हो गई। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक कुमार वर्मा न बताया कि पुलिस ने भूपेश के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।