-
Advertisement
Una: नशे में घर से निकले UP के युवक ने पेड़ से लगाया फंदा, मौत
ऊना। नशे की हालत में घर से निकले यूपी (UP) के एक युवक ने सुनसान जगह पर जाकर एक पेड़ से फंदा लगा लिया। मामला नगर पंचायत दौलतपुर चौक के समीपवर्ती ग्राम पंचायत डंगोह खुर्द में सामने आया है। 27 वर्षीय प्रवासी मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी मोहिंद्र कुमार के रूप में की गई है। मृतक पिछले काफी समय से डंगोह खुर्द गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर सोमवार सुबह रीजनल अस्पताल ऊना (Una) में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: 4 दिन पहले Delhi से लौटी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव, नेरचौक ले जाते तोड़ा था दम
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद मोहिंद्र कुमार नशे की हालत में अचानक अपने किराए के मकान से निकला और सुनसान जगह पर जाकर उसने पेड़ से कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी तरसेम सिंह मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रवासी युवक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

