- Advertisement -
मनाली। राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल (National level winter carnival) के तीसरे दिन मनुरंगशाला में विभिन्न महिला मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा (traditional costumes) पर कैटवॉक किया। मनुरंगशाला के मंच पर कुल्लवी परिधानों (Kullavi Costumes) की प्रतियोगिता में भाग ले रही महिलाओं की वेशभूषा को देख थोड़ी देर के लिए आधुनिक फैशन थम सा गया। विंटर कार्निवाल ( winter carnival) में महिला मंडलों की महिलाओं ने कुल्लवी परिधानों पर खूब जलवे बिखेरे। इस वेशभूषा में कैटवाक पर महिला मंडल की युवा महिलाओं ने मंच पर जलवा दिखाया। वहीं, कुछ बजुर्ग महिलाओं का कैटवॉक आर्कषण का केंद्र रहा।
पारंपरिक महिला वेशभूषा कैटवॉक में महिला मंडल शनाग की महिलाओं ने विलुप्त होने के कगार पर खड़ी यहां की पारंपरिक फसलों अनाज का बखुवी प्रदर्शन किया और इसका महत्व भी बतलाया। महिला मंडल मैथियाना ने यहां पर पैदा होने वाली लाल चावल धान की रोपाई और कुटाई का प्रदर्शन किया। भुवनेश्वरी महिला मंडल जगत सुख ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से नए जमाने के लोगों को अपने पुराने रीति रिवाजों को न भूलने बारे जागरूक किया।
- Advertisement -