-
Advertisement
हिमाचल: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत, जांच जारी
Last Updated on September 5, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। हिमाचल (Himachal) के ऊना से बड़ी खबर सामने आई है। ऊना जिला मुख्यालय के सब्जी मंडी के पास स्थित एक नशा निवारण केंद्र में भर्ती 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Death) हो गई है। युवक की मौत छत से गिरकर होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस नशा निवारण केंद्र के संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रही है।
यह भी पढ़ें: शिमला के शोघी में निजी बस व बाइक में जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक साहिल सैनी नशा निवारण केंद्र में भर्ती था। आज सुबह घायल अवस्था में नशा निवारण केंद्र से लगे खेत में उसे लोगों ने पाया। जिसके बाद उसे रीजनल अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, प्रथम दृष्टया में मौत की वजह छत से गिरना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group