-
Advertisement

हॉस्टल में घुसकर लड़कियों के अंडर गारमेंट्स Blade से काटने के आरोप में युवक अरेस्ट
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में आधी रात के बाद सोती हुई लड़कियों के कमरे में घुसकर उनके अंडरगारमेंट (Undergarment) काट देने वाले सिरफिरे को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। यह शख्स लड़कियों लड़कियों के फ्लैट्स और पीजी में घुसकर उनकी अलमारी में रखे उनके अंडर गारमेंट्स निकालकर ब्लेड से काट देता था। आरोपी इतना शातिर था कि घर में इतनी बारीकी से दाखिल होता था कि किसी को खबर तक नहीं होती थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास 20 से ज्यादा शिकायतें पहुंची थीं। बदमाश एक महीने में आठ से ज्यादा कॉलोनियों में यह हरकत कर चुका है। वह अकेली लड़कियों को ही टारगेट करता था। बदमाश क्षेत्र में गार्ड की नौकरी कर चुका है, इसलिए उसे पता था कि कहां गर्ल्स होस्टल हैं और कहां अकेली लड़कियां रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Video : 85 साल की दादी मां करतीं हैं ऐसे करतब, देखकर हो जाएंगे हैरान
खुद ही पहन लिया करता था लड़कियों के अंडरगारमेंट
जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सायको है। वह लड़कियों के अंडरगारमेंट को पहन भी लेता था। विजय नगर पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम श्रीकांत है। वह सतना जिले के खमरिया का रहने वाला है। वो इंदौर में विजय नगर की धन ट्राय डेंट बिल्डिंग के गार्ड के रूम में रहता था। श्रीकांत को शनिवार को लोगों ने स्वर्णबाग से रंगेहाथों पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने शीतल नगर, स्वर्णबाग, भाग्य श्री कॉलोनी, महेशबाग और सुमन नगर क्षेत्र में रहने वाली युवतियों के साथ चुपचाप कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें करना स्वीकार किया है। एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद गिरफ्तार किया गया। बतौर पुलिस, वह ऐसे ही एक अपराध में फरार था। टीआई तहजीब काजी ने बताया है कि आरोपी श्रीकांत लड़कियों के कमरों में घुस कर उनके अंडरगारमेंट को काट कर भाग जाता था। श्रीकांत पर पूर्व में चोरी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज है।