- Advertisement -
नाहन। धौलाकुआं स्थित वैली आयरन उद्योग में एक सोए हुए कामगार पर पिघला हुआ लोहा गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई है। यह कामगार यूपी का रहने वाला है और यहां एक उद्योग में काम करता था।
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय श्रवण कुमार निवासी लखीमपुर खैरी (उत्तर प्रदेश) के ऊपर रात को पिघला हुआ लोहा (वेस्ट आयरन) गिर गया। इससे कामगार का शरीर बुरी तरह से झुलस गया। अन्य कामगारों ने युवक को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉ. राजीव चौहान ने बताया बुरी तरह से झुलसे युवक को अस्पताल लाया गया था। युवक की अस्पताल में पहुंचाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक डंपिग यार्ड के समीप सोया हुआ था। इस दौरान ही वह इसकी चपेट में आया। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Advertisement -