- Advertisement -
पांवटा साहिब। पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित एवं नशीले कैप्सूल की खेप के साथ दबोचा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने शहर के रेनबैक्सी चौक पर आमिर निवासी भगवानपुर की तलाशी ली।
इस दौरान युवक के कब्जे से पुलिस ने 88 नशीले कैप्सूल बरामद किए। आरोपी अवैध कैप्सूल का कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। लिहाजा, आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पांवटा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
- Advertisement -