-
Advertisement
पिता के सिर था पांच लाख का loan, परेशान बेटे ने निगला जहर
Last Updated on January 25, 2020 by Vishal Rana
ऊना। पिता द्वारा लिया कर्ज (Loan) बेटे की मौत का कारण बन गया। कर्ज से परेशान युवक ने जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या ( suicide) कर ली। मामला ऊना जिला के चिंतपूर्णी (Chintpurni) के गुरेट गांव का है। यहां 27 वर्षीय युवक विजय कुमार के पिता रामपाल पर पांच लाख का कर्ज था। विजय कुमार इसी कर्ज से परेशान था। शनिवार को परेशान युवक ने जहरीली दवाई खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
यह भी पढ़ें: 30 हजार रिश्वत लेते धरी महिला पुलिस कर्मी Suspend, विभागीय जांच भी शुरू
तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अंब अस्पताल (Hospital) ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन ऊना अस्पताल (Una Hospital) में चिकित्सकों ने युवक को मृत (Dead) घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक प्लंबर का काम करता था। चिंतपूर्णी थाना के एएसआई रशपाल सिंह का कहना है कि युवक के पिता पर करीब पांच लाख रुपए का कर्ज था। इससे युवक काफी परेशान था। युवक की दो बड़ी बहनें और दो बड़े शादीशुदा भाई हैं। विजय अविवाहित था। एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।