-
Advertisement
Kaza में मंत्री का काफिला रोकने वाली महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज करने पर युकां नाराज
Last Updated on July 8, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में आज प्रदेश बीजेपी सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लाहुत- स्पीति के काजा में 9 जून को कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय का काफिला रोकने पर महिलाओं के खिलाफ की गई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्ट रोड़ पर जोरदार धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। युवा कांग्रेस ने काजा की महिलाओं पर की गई एफआईआर को तुरन्त वापस लेने की मांग उठाई। मनीष ठाकुर ने कहा कि इस तरह से महिलाओं के ऊपर एफआईआर दर्ज करना गलत हैं। राजनीजिक द्वेष के आधार पर इस तरह के मामले दर्ज करना ठीक नहीं है। जिन लोगों की वजह से मार्कंडेय मंत्री बने उसी जनता के खिलाफ मामले बनाना उनको भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एफआईआर वापस नही होती हैं तो युवा कांग्रेस इसको लेकर आवाज बुलंद करेगी। इन महिलाओं ने कोई भी कानून नहीं तोड़ा हैं। एक तरफ प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहें हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने बाहर से आने वाले पर्यटकों को आने की अनुमति दे दी हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि कोविड-19 को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं हैं ।
यह भी पढ़ें: Agnihotri के बयानों पर बीजेपी उपाध्यक्ष का पलटवार, बोले – BJP की चिंता छोड़ अपना कुनबा संभालें
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी जाएगी अहम जिम्मेदारी
युवा कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही हैं। मंहगाई बढ़ती जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने के कोई उपाय नहीं किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनड़ीए सरकार ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सरकारी आवास खाली करने के पीछे भी इनकी ओछी राजनीति ही हैं जिसकी युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करती हैं। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस व प्रदेश युवा कांग्रेस ने पहले भी मिलकर कार्य किया हैं और आगे भी करते रहेंगे। जो युवा कांग्रेस के साथी जिला, ब्लॉक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्य करना चाहते हैं उनको संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मदारी दी जाएगी और 2022 के विधानसभा चुनावों में अच्छा कार्य करने पर विधानसभा में चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा।