दौलतपुर चौक में Youth Congress ने भ्रष्टाचार का फूंका पुतला, निकाली रैली

दौलतपुर चौक में Youth Congress ने भ्रष्टाचार का फूंका पुतला, निकाली रैली

- Advertisement -

ऊना। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने भ्रष्टाचार का पुतला जलाया। इस मौके पर ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ढोलवाह रोड पर रैली निकाली और पुतला जलाया। उन्होंने गगरेट विस क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलने के आरोप लगाते हुए इसकी जांच मांगी। हालांकि यूथ कांग्रेस द्वारा पुतला जलाने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस चौकी एवं गगरेट थाना से काफी संख्या पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिसके चलते यूथ कांग्रेस नेताओं ने बाजार में पुतला जलाने की रणनीति बदलकर इसे ढोलवाह रोड पर जाकर जलाना ही ठीक समझा।


जबकि कुआ देवी रोड पर विवाद का कारण बने पेवर टाइल्स वाले रास्ते पर भी भ्रष्टाचार को लेकर जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर व पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि गगरेट विस क्षेत्र में जिस तरह से निर्माण कार्य पूरा होने के बाद टेंडर नोटिस निकाले जा रहे हैं और बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष के परिवार और चहेतों को पीडब्ल्यूडी के कार्यों की बंदरबांट हो रही है, उससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि अगर इस भ्रष्टाचार की जांच न हुई तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, जिसके लिए प्रदेश सरकार उत्तरदायी होगी।

हिमाचल अभी अभी के साथ करें HP बोर्ड क्लासेज परीक्षा की तैयारी करने के लिए like करे Board Classes facebook page… 

- Advertisement -

Tags: | HP today | Youth | फूंका | ऊना | चौंक | रैली | पुतला | भ्रष्टाचार | दौलतपुर | congress | abhiabhi | Una | state news | Himachal News | live | latest news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है