- Advertisement -
शिमला। युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने आज राजीव भवन में अपना स्थापना दिवस (Foundation Day) मनाया। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने ध्वजारोहण किया तथा कार्यकर्ताओं को सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर मुनीष ठाकुर ने कहा कि आज युवा कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कार्यकर्ता पौधारोपण (Plantation) भी कर रहें हैं।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लड़ने की शपथ ली। मुनीष ठाकुर ने कहा कि उन्नाव पीड़िता के आरोपियों को फांसी की मांग के लिए आज से युंका कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान (Signature campaign) भी शुरू किया है। आने वाले समय में कार्यकर्ता महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ेंगे तथा साथ ही जन आंदोलन खड़ा करेंगे।
नाहन। युवा कांग्रेस ने संगठन का 59वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय नाहन में धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर ने की। इस मौके पर वंदेमातरम से स्थापना दिवस का शुभारंभ हुआ। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव सुभाष चौधरी व प्रदेश सचिव यशवंत ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी और देश के प्रति अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के लिए शपथ ली।
- Advertisement -