- Advertisement -
ऊना। कृषि विधेयक के खिलाफ विपक्ष का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। कृषि विधेयक के खिलाफ आज ऊना में युवा कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। युवा कांग्रेस के इस रोष प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने की जबकि युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दमन वाजवा और जगदीप गागा ने भी शिरकत की। इस दौरान युंका कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर रक्कड़ कालोनी से लेकर ऊना मुख्यालय तक रैली निकाली और जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
- Advertisement -