- Advertisement -
शिमला। देश में पेट्रोल और डीजल के दिनोंदिन बढते दाम के खिलाफ बुधवार को प्रदेश युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय शिमला के पास धरना-प्रर्दशन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विकास काल्टा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार डीजल व पेट्रोल के दामों में अंधाधुंध वृद्वि कर आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने ओराप लगाते हुए कहा कि 2014 में लोकसभा चुनावों से पहले मोदी बड़े-बड़े वादे करते नहीं थकते थे। आज सच्चाई इसके विपरीत है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 50 डालर प्रति बैरल के करीब है, लेकिन केंद्र सरकार जनभावनाओं को दरकिनार करते हुये चंद औद्योगिक घरानों को आर्थिक लाभ देने के लिए डीजल, पेटोल तथा रसोई गेस के दामों में निरन्तर वृद्वि कर रही है।
- Advertisement -