- Advertisement -
शिमला। लोकसभा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। लेकिन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अपने अपने पद पर बने रहेंगे। साथ ही बैठक में बार-बार गैरहाजिर रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ भी भारतीय युवा कांग्रेस सख्त हो गई है। ऐसे पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही जो विधानसभा अध्यक्ष बैठक व संगठन के कार्यक्रमों रूचि नहीं ले रहे हैं, उन पर भी शिकंजे की तैयारी कर ली है। उनकी जगह कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।
भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश जगदेव गागा ने चारों लोकसभा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई कार्यकारिणी का विस्तार एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए युवा कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा, जिसमें नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।
- Advertisement -