शराब की खाली बोतलें लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी Youth Congress

शराब की खाली बोतलें लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी Youth Congress

- Advertisement -

शिमला। कैबिनेट में शराब पर वेट कम करने और बार रात के दो बजे तक खुले रखने के प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस ने सरकार पर युवाओं को नशे की ओर धकेलने के आरोप लगाए हैं। युवा कांग्रेस ने इस फ़ैसले के विरोध में शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से डीसी ऑफिस तक हाथ मे शराब की खाली बोतलें लेकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन (Protest ) किया और इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।


यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य हुए आक्रामक- शराब, भू और खनन माफिया के दवाब में काम कर रही जयराम सरकार

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय शराब दे रही है जिससे युवा नशेड़ी बनेंगे और प्रदेश में कानून व्यवस्था भी चरमराएगी। सरकार अपने राजस्व बढ़ाने के लिए गलत फैसला ले रही है जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है।

प्रदेश की जयराम सरकार (Jairam Govt) ने अगर अपने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो आने वाले बजट सत्र के दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा का घेराव भी करेगी। मनीष ठाकुर ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार इन्वेस्टर को हिमाचल में लाने की बात कर रही है दूसरी तरफ जनता विरोधी निर्णय लेकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | युवा कांग्रेस | कैबिनेट | state news | abhi abhi | HP live | Social media | Himachal News | शराब की खाली बोतलें | latest news | सरकार के खिलाफ प्रदर्शन | शिमला
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है