-
Advertisement
मंडी में केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला युवा कांग्रेस ने जमकर की नारेबाजी
Last Updated on July 30, 2022 by Deepak
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बदसलूकी करने के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस सुंदरनगर ने राष्ट्रीय सचिव योगेश हांडा के नेतृत्व में विश्राम गृह चौक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी द्वारा सोनिया गांधी के साथ की गई बदसलूकी पर माफी मांगने की बात भी कही । युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।