- Advertisement -
नाहन। आपत्तिजनक वॉल राइटिंग के मामले में ‘देशद्रोह’ के आरोपी युकां नेता की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई। नाहन में प्रदर्शन के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल के दबाव में गिरफ्तार संगठन के प्रदेश सचिव ओपी ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि देशभर में पीएम का इसी तरीके से विरोध हो रहा है। मनीष का आरोप है कि फिर ऐसे में ओपी ठाकुर पर देशद्रोह का मामला क्यों दर्ज किया गया। मनीष ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार देशद्रोह का मामला वापस नहीं लेती है, युवक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से ऐहतियात बरतते हुए नाहन स्थित कांग्रेस ऑफिस के इर्द-गिर्द भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। नाहन में सार्वजनिक दीवारों पर पीएम पर लिखे आपत्तिजनक शब्दों के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओपी ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
- Advertisement -