-
Advertisement
मंडीः सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Last Updated on January 17, 2020 by Deepak
मंडी। उपमंडल बल्ह के डडौर से नागचला फोरलेन के बीच एक युवक की हादसे में मौत (Death) हो गई। रात को लगभग 9 बजे के करीब युवक फोरलेन को पार कर रहा था। तभी नागचला की तरफ से तेज रफ्तार से एक छोटी गाड़ी आई और टक्कर मार कर चली गई। इससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक की पहचान उमेश कुमार पुत्र मेघ सिंह गांव चलखा डाकघर भंगरोटू बल्ह के रूप में हुई है। हादसे की शिकायत ललित कुमार पुत्र केसर सिंह ने पुलिस थाना बल्ह में दर्ज करवाई है। शिकायत में ललित कुमार ने बताया कि पिछली रात फोरलेन के पास उमेश कुमार (25) सड़क को पार कर कर रहा था। इसी समय एक छोटी गाड़ी आई और उसे टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: भाई की मौत के सदमे में बहन ने निगला जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
घायल उमेश कुमार को लोगों द्वारा उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। भारी बरसात होने के कारण न तो गाड़ी का पता चल पाया और न ही गाड़ी के नंबर को पहचाना जा सका। वहीं एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने व घटनास्थल से भाग जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है की कौन वाहन था। पुलिस मामले की नियमानुसार जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।