- Advertisement -
नाहन। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियानों का भी युवाओं पर असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। युवाओं पर नशे की लत भारी पड़ रही है। उपमंडल पांवटा साहिब में नशे के आदी एक युवक की मौत हो गई है। नशे की ओवरडोज ही युवक की मौत का कारण माना जा रहा है।
पांवटा के हीरपुर निवासी धर्मपाल( 32) पुत्र राजेंद्र सिंह की नशे ने जान ले ली। तबीयत बिगड़ने पर युवक को देर रात सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब लाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर कमाल पाशा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक स्मैक का आदी था। पहले भी उसे विकास नगर और नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया था।
उपचार करवाने के बाद कुछ दिन ठीक रहने के बाद युवक फिर नशे करने लग गया था। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल, शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
- Advertisement -