- Advertisement -
नई दिल्ली। आपने यह तो सुना होगा कि प्यार (Love) अंधा होता है। कहते हैं प्यार में इंसान को सही भी गलत लगने लगता है। ताजा मामले में हम आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जब एक शख्स को एक किन्नर से प्यार हो गया और उसने उससे शादी भी रचा ली। उत्तर प्रदेश (UP) के एक युवक ने मध्यप्रदेश (MP) के भिंड जिले में वहीं की रहने वाली एक किन्नर से अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली।
यह युवक अनुष्का (Anushka) नाम की इस किन्नर से एक शादी में मिला था और तभी उसे उससे प्यार हो गया था। दोनों ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया। अनुष्का कानपुर देहात में रहती है। गोविन्द नाम के इस युवक के प्यार के बारे में उसके परिवार को पता चल गया। लेकिन उन्होंने शादी से साफ इंकार कर दिया। लेकिन दोनों साथ रहना चाहते थे इसलिए उन्होंने भिंड जिले की एक कोर्ट में शादी कर ली।
- Advertisement -