- Advertisement -
Youth leader Arrest : कुल्लू। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिल्ली में कुल्लू के एक युवा नेता को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर दिया है। जानकारी के अनुसार उक्त नेता 28 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। उक्त नेता एक पार्टी का जिला सचिव बताया जा रहा है और पार्टी के प्रचार प्रसार में सक्रीय रहता था। उक्त नेता बंजार विस क्षेत्र के सैंज से संबंध रखने वाला है। उधर, एनसीबी के सूत्रों के अनुसार उक्त युवक पिछले लंबे समय से चरस सरगना बना हुआ था तथा एनसीबी को इसकी तलाश थी।
एनसीबी की टॉप लिस्ट में होने के कारण उक्त युवक पर पैनी नजर थी और दिल्ली में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद कुल्लू में चरस माफिया में हड़कंप का माहौल है।
- Advertisement -