-
Advertisement
परवाणू में मिथाइल अल्कोहल पीने से गई युवक की आंखों की रोशनी, PGI में दाखिल
शिमला। परवाणू में युवक की आंखों की रोशनी मिथाइल अल्कोहल (Methyl Alcohol) पीने से गई है। युवक पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। यह जानकारी हिमाचल पुलिस के डीजीपी एसआर मरड़ी (DGP SR Mardi) ने जारी वीडियो संदेश में दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मिथाइल अल्कोहल आदि का सेवन ना करें। यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
बता दें कि परवाणू में एक निजी कंपनी में कार्य करने वाले एक युवक की अचानक आंखों की रोशनी चली गई। जिसे पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए भर्ती किया गया।
यह भी पढ़ें: कोरोना इमरजेंसी के बीच Himachal के 15 हजार अस्थाई शिक्षकों को बड़ी राहत
चिकित्सकों ने कहा है कि इसकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है। मामले को लेकर युवक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उसे किसी का फोन आया कि उसका बेटा शुभम लॉक डाउन के दौरान सड़क किनारे बैठा है। जिसे आंखों से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। महिला ने किसी परिचित व्यक्ति को युवक के बारे में बताया। जोकि उसको ईएसआई अस्पताल परवाणू ले गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया।

