- Advertisement -
चंबा। जिला मुख्यालय के ओबड़ी मोहल्ला में 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान डाकखाना सुल्तानपुर के ओबड़ी निवासी अजय कुमार पुत्र बुधिया राम के रूप में हुई है।
चंबा पुलिस मामला दर्ज कर खुदकुशी के कारण की जांच में जुट गयी है। शुक्रवार रात 9 बजे हुई इस घटना के बाद पुलिस ने देर रात चंबा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
- Advertisement -