- Advertisement -
फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत मनोह सिहाल पंचायत के कस्बा सिहाल के युवक ने जहरीला पदार्थ निगल जान दे दी ।मिली जानकारी अनुसार राकेश ( 23)उर्फ कुशल पुत्र मोहिंदर किसी नलकूप पर ठेकेदार के पास नौकरी करता था।
गत देर रात उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर लाया गया। जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए उसे नूरपुर अस्पताल के लिए रेफर किया।लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अनिल ने बताया उन्हें भी जानकारी मिली है कि जहर निगलने से युवक की मौत हो गई है। पंचायत प्रधान ने बताया कि युवक बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था।
- Advertisement -