-
Advertisement
हिमाचल में पंजाब के युवकों ने पेट्रोल भरवाकर सेल्समैन को थमा दिए नकली नोट
दयाराम कश्यप/ सोलन। हिमाचल में पेट्रोल भरवाने के बाद नकली नोट (Fake Notes)थमाने का मामला सामने आया है। सोलन (Solan) जिला में कार चालकों ने शातिर अंदाज में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद सेल्समैन को यह नकली नोट थमा दिए और मौके से फरार हो गए। जब तक सेल्समैन (Salesman) को इसका पता चलता कार (Car) चालक मौके से जा चुके थे। मामला रविवार शाम के समय जिला सोलन के तहत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर जाबली के समीप कोटी में स्थित चंदेल फिलिंग स्टेशन में सामने आया है। सेल्समैन ने इसकी सूचना तुरंत परवाणू पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए कार चालक आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मान्यता पर भड़का दूसरा गुट
मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम को जाबली के समीप कोटी में स्थित चंदेल फिलिंग स्टेशन पर एक सीएच नंबर (CH Number) की कार पेट्रेाल भरवाने आई। पेट्रोल भरवाने के बाद कार में बैठे लोगों ने सेल्समैन को पैसे दिए और वहां से चले गए। सेल्समैन ने जब पैसे चेक किए 500 के दो नोटों पर एक ही नंबर अंकित पाया गया। जिस पर सेल्समैन ने कार को रूकने का इशारा किया, लेकिन वह वहां से निकल गए। सेल्समैन ने घटना के बारे में पेट्रोल पंप के मैनेजर को बताया। जिसके बाद परवाणू पुलिस (Parwanoo Police) में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने भी तत्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को परवाणू पुलिस ने टिम्बर ट्रेल चौक पर नाका लगाकर पकड़ लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि कार सवार पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी पहचान गुरमीत सिंह, मन्दीप सिंह, सुखविन्द्र सिंह, अमनप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह निवासी गांव बनूड, मोहाली, पंजाब बताई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जाली करंसी अपने पास रखने और उसे उपयोग में लाने के जुर्म में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

