- Advertisement -
मुंबई। टीवी एक्टर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से किया गया। युविका ने प्रिंस के नाम की मेहंदी रचाई। कार्यक्रम में उनके परिवार वालों के अलावा काफी दोस्त शामिल हुए।
मेहंदी सेरेमनी के मौके पर दोनों बेहद खुश नजर आए। यही नहीं दोनों ने जमकर डांस भी किेया। सोशल मीडिया पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के इस मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों के फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी है।
इस खास मौके पर युविका ने लाइम ग्रीन कलर का घाघरा पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने फूलों से बनी ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। युविका इस दौरान बिल्कुल राजकुमारी की तरह लग रही थीं।
सोशल मीडिया पर युविका की मेहंदी का डिजाइन भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में युविका बड़ी खुशी के साथ हाथों और पैरों में मेहंदी लगवाती हुई नजर आईं। इस इवेंट पर प्रिंस नरूला भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने वाइट कलर का ट्रेडिशनल कुर्ता पयजामा पहन रखा था।
- Advertisement -