- Advertisement -
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर बवाल मच गया है। जाफराबाद में सीएए (CAA) के समर्थन में धरना दे रही भीड़ पर पत्थरबाजी की गई। बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस (Police) को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इलाके में अभी भी तनाव का माहौल है। जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़क का एक हिस्सा अभी भी बंद है।
इसके अलावा मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में भी तनाव का माहौल है। जाफराबाद (Zafarabad) में पथराव के बाद बीती रात से हौजरानी में भी बवाल हुआ। कुछ प्रदर्शकारियों ने ट्रैफिक जाम करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। देर रात तक प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह प्रदर्शन करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया।
- Advertisement -