-
Advertisement
एचआरटीसी की बस के ऊपर गिरे पत्थर
Last Updated on October 4, 2021 by Deepak
रामपुर। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश में बारिश से खासा नुकसान हुआ है। कई जगह पर मार्ग बंद है तो कई जगहों पर पहाड़ दरक रहे हैं। शिमला-रिकांगपिओ एनएच पर निगुलसेरी के पास एक बार फिर आज पहाड़ से पत्थर बरसे हैं। ये पत्थर एचआऱटीसी की रामपुर से ताबो जा रही बस के उपर गिरे, जिससे कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस का आगे वाला शीशा भी टूट गया है। निगुलसेरी में पिछले काफी समय से पहाड़ दरक रहे हैं और यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन की ओर से इस मार्ग से चलते समय ऐहतियात बरतने की सलाह दी गई है।