-
Advertisement
कर्मचारी पर मेहरबान सीएम जयराम आखिर वजह क्या है?
Last Updated on November 27, 2021 by Vishal Rana
प्रदेश की जयराम सरकार ने आज जेसीसी की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कर्मचारियों को भरपूर खुश करने की कोशिश की। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है। दरअसल, चुनावी बेला आते ही सरकारों को कर्मचारियों की याद आने लगती है। इसके पीछे का बड़ा कारण इनका वोट बैंक है। जात पात के अलावे चुनाव में ये सरकारी कर्मचारी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। और वोट बैंक के लिहाज से भी इनकी अच्छी खासी तादाद है। और ये हार या जीत में मेन रोल निभाते हैं। जिस कारण उपचुनाव में मिली सबक को याद रखते हुए सरकार ने कर्मचारियों के साथ बदले की भावना को त्याग दिया है और खुश करने की कोशिश की है।