-
Advertisement
कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई तो देखिए किस पर गिरेगी गाज
Last Updated on July 19, 2022 by Deepak
ऊना में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग और 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग तक के छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेशन के अभियान पर प्रशासन सख्त हो गया है। दरअसल इन दोनों आयु वर्ग के हजारों बच्चों में से अभी भी 5000 ऐसे छात्र-छात्राएं हैं ,जिन्हें दूसरी खुराक नहीं लग पाई है। इन सभी बच्चों को कवर करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए स्कूलों के प्रिंसिपल और मुख्य अध्यापकों को जिम्मेदारी सौंप दी है और जल्द से जल्द इन्हें वैक्सीनेट करने का आदेश जारी किया है।