-
Advertisement
पठानिया के मुंह के सामने “निक्का” की ये रही दादागिरी
Last Updated on August 22, 2021 by Sintu Kumar
रविंद्र चौधरी/ धर्मशाला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आज सुबह धर्मशाला में थे। नूरपुर से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी विधायक एवं जयराम कैबिनेट में वन मंत्री राकेश पठानिया का सामना अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी रणवीर निक्का से हो गया। हालांकि, ये सामना ऐसा नहीं कि गर्मागर्मी हुई हो, बल्कि नारों से सामने वाले को नीचा दिखाने की कसरत हुई। निक्का अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए धर्मशाला में नारेबाजी करवाते दिखे। धर्मशाला में इसके चलते निक्का ने अपने नारे तो लगवाए ही साथ ही अनुराग ठाकुर के नारे भी लगवाकर,नजदीकियां दिखाने की कोशिश की। याद रहे कि कभी राकेश पठानिया के नजदीकी रहे रणवीर निक्का का अब पठानिया से छत्तीस का आंकड़ा है। निक्का इस वक्त अपने बजूद की लडाई लड रहे हैं।