-
Advertisement
ये एमएलए बोला- चुनाव खत्म अब कोई पार्टी बाजी की बात नहीं
Last Updated on December 14, 2022 by Neha Raina
ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में 32 वर्ष के बाद अब कांग्रेस पार्टी का विधायक चुनकर आया है। पूर्व जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर को कड़ी शिकस्त देने के बाद विधायक चुने गए देवेंद्र कुमार भुट्टो का पहली बार विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर मतदाताओं ने जोरदार स्वागत किया। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल में बुधवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों ने विधायक को सिर आंखों पर बिठा लिया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव का समय खत्म हो चुका है ऐसे में किसी के साथ कोई भी राजनीतिक भेदभाव नहीं होगा कोई बदले की भावना नहीं रखेगा। केवल मात्र विधानसभा क्षेत्र के विकास की बात होगी।